यूपी में सिपाही को बीमार पत्नी के इलाज के लिए थानाध्यक्ष ने नहीं दी छुट्टी, हुई मौत
बलिया (यूपी) में एक सिपाही ने आरोप लगाया है कि बीमार पत्नी के इलाज के लिए थानाध्यक्ष ने उसे छुट्टी नहीं दी और समय से इलाज न मिलने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। सिपाही द्वारा मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा गया पत्र वायरल हो गया है। बलिया पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।