यूपी में सिपाही ने की खुद को गोली मारकर आत्महत्या, ऑनलाइन गेम में हार गया था लाखों रुपए
पुलिस ने बताया कि सहारनपुर (यूपी) में गुरुवार रात एसएसपी आवास पर ड्यूटी के दौरान अमित नामक 37-वर्षीय सिपाही ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अमित के साथियों के मुताबिक, उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी और लाखों रुपए हारने से उस पर कर्ज़ हो गया था जिससे वह तनाव में था।