यूपी में सिपाही ने वीडियो कॉल पर पत्नी से झगड़े के बाद गोली मारकर की खुदकुशी
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में अंकुर राठी नामक सिपाही (28) ने वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से बात करते समय हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि सिपाही पारिवारिक समस्याओं को लेकर कई दिनों से तनाव में था। सिपाही की पत्नी ने थाने में घटना की सूचना दी थी।