यूपी में संपत्ति का ब्यौरा ना देने वाले सरकारी कर्मियों को नहीं मिलेगा सितंबर का वेतन
उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को आगामी 30 सितंबर तक अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर देना होगा। आदेश के मुताबिक, पोर्टल पर विवरण दर्ज करने वाले कर्मियों को ही सितंबर महीने का वेतन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 90% कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है।