यूपी में स्मॉग के कारण अलग-अलग घटनाओं में आपस में टकराए कई वाहन, 2 की मौत व दर्जनों घायल

यूपी में मंगलवार को स्मॉग के कारण हुई अलग-अलग कई सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई व दर्जनों लोग घायल हो गए। बुलंदशहर व बदायूं में 2 लोगों की मौत हुई। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (नोएडा) पर कम विज़िबिलिटी के चलते 3 वाहन टकराए जिसमें 17 लोग घायल हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 6 वाहन आपस में भिड़ गए।

Load More