यूपी में सामूहिक विवाह में भाई-बहन की करा दी गई शादी

जौनपुर (यूपी) में बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक भाई-बहन की शादी करा दी गई। शादी की तस्वीर सामने आने के बाद परिवार ने कहा कि शौक के चलते युवक साफा पहनकर बहन संग बैठ गया था। ज़िलाधिकारी दिनेश सिंह के अनुसार, जांच के बाद उनकी सहायता धनराशि रोक दी जाएगी।

Load More