यूपी में सिलिंडर फटने से ढहा मकान, 4 लोगों की हुई मौत; पड़ोस के घरों में आई दरारें
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार शाम को गैस सिलिंडर फटने से एक मकान गिर गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज़ था कि पड़ोस में बने कुछ मकानों में दरारें आ गई हैं। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है और पुलिस व रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।