यूपी में सास से झगड़े के बाद BJP नेता की पत्नी ने गोली मारकर की खुदकुशी
लखनऊ (यूपी) में एक बीजेपी नेता की पत्नी ने मंगलवार को सास से झगड़े के बाद पति की लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, महिला (मृतका) की सास मधुमेह रोगी हैं जिन्होंने लंच में चावल बनाए जाने पर एतराज़ जताया था और पति ने भी मां का पक्ष लिया जिससे महिला नाराज़ थी।