यूपी में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत, ज़मीन पर पड़ी थी दुल्हन व फंदे से लटका मिला दूल्हा
सिद्धार्थनगर (यूपी) में शादी के 24-घंटे में दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। सोमवार को शादी हुई थी व सुहागरात की अगली सुबह उन्हें जगाने गई मौसी को दोनों की लाश मिली। दुल्हन का शव लाल जोड़े में फर्श पर पड़ा था व दूल्हा फंदे से लटका मिला। पुलिस को पति द्वारा पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने का अंदेशा है।