यूपी में सगे भाई ने मां के सामने दिनदहाड़े बीच बाज़ार गोलियां मारकर की शख्स की हत्या
मथुरा (यूपी) में मंगलवार को संपत्ति विवाद में एक शख्स ने अपने सगे बड़े भाई की दिनदहाड़े बीच बाज़ार में गोलियां मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, वारदात के वक्त मृतक बैंक से पैसे निकासी कर बाहर निकला था और छोटा भाई कार में अपनी मां व अन्य शख्स को लेकर आया था। दोनों भाई हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं।