यूपी में सगाई से एक दिन पहले हुआ भीषण हादसा, दूल्हा बनने जा रहे शख्स समेत 4 की मौत
गोरखपुर (यूपी) में शनिवार को एक बाइक पर सवार चार दोस्तों को सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे चारों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक शख्स की आज (रविवार) सगाई होनी थी। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए।