यूपी में सड़क पर हुआ गड्ढा, गहराई दिखाने सीढ़ी लगाकर उतर गए सपा नेता; वीडियो हुआ वायरल
आगरा (यूपी) में सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। गड्ढे की गहराई दिखाने के लिए सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर उसके अंदर उतर गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वह कहते दिखे, "जब इसमें जाऊंगा पाताल लोक के दर्शन आपको आराम से हो जाएंगे।" एक शख्स ने इसपर कहा, "शर्म आनी चाहिए ऐसे विकास पर।"