यूपी में सड़क हादसे में उड़े पिकअप के परखच्चे, 8 लोगों की हुई मौत
कौशांबी (यूपी) में एक पिकअप ने ट्रेलर में टक्कर मार दी जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और लोग उछलकर सड़क पर गिर गए।