यूपी में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सपा विधायक, स्टेयरिंग रॉड टूटने से पलटी स्कॉर्पियो
हरचंदपुर (उत्तर प्रदेश) से सपा विधायक राहुल लोधी सोमवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। राहुल लोधी ने 'X' पर लिखा, "लखनऊ से रायबरेली जाते समय मेरी स्कॉर्पियो की स्टेयरिंग रॉड टूटने से गाड़ी पलट गई थी। मैं व मेरी टीम पूरी तरह से सुरक्षित हैं और घटना में किसी राहगीर को भी कोई चोट नहीं आई है।"