यूपी में सत्संग में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की हुई मौत
हाथरस (यूपी) में सत्संग के समापन में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्संग में 20,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे और कई घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।