यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी विधानसभा उप-चुनाव: अजय राय
यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा के साथ मतभेद की खबरों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत के नतीजे चाहे जो भी हों लेकिन विपक्षी गठबंधन 'INDIA' मिलकर उप-चुनाव लड़ेगा।"