यूपी में सरकारी अधिकारी की पत्नी ने शादी के 35 साल बाद मांगा तलाक, कहा- थोड़ा सुकून चाहिए
आगरा (यूपी) में बिजली विभाग के एक अधिकारी की पत्नी ने शादी के 35-साल बाद तलाक की मांग की है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर्स के सामने पत्नी ने कहा कि उसे ज़िंदगी के कुछ सालों में सुकून चाहिए। काउंसलर्स के अनुसार, उनके बच्चे बाहर रहते हैं इसलिए दंपति एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम का शिकार हो गए हैं।