यूपी में सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में मिले 2 दर्जन अजगर, किए गए रेस्क्यू
इटावा (यूपी) में एक सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में गुरुवार को 2 दर्जन अजगर मिले। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद सभी अजगरों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष त्रिपाठी के अनुसार, उन्होंने अपने 10 वर्षों के अनुभव में पहली बार एक साथ इतने सांप रेस्क्यू किए।