यूपी में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का सरगना 'पप्पू छुरी' गिरफ्तार
कानपुर पुलिस (यूपी) ने सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के सरगना महफूज़ अली उर्फ पप्पू छुरी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं फेल पप्पू ने 12+ बैंकों में 68 फर्ज़ी बैंक खाते खुलवाए जिनसे ₹3200 करोड़ का लेन-देन हुआ। पूरा नेटवर्क पश्चिम बंगाल/हिमाचल प्रदेश/पंजाब/बिहार/दिल्ली/यूपी के कई ज़िलों में फैला था।