यूपी में सलमान के डुप्लिकेट को रील बनाने के चलते हुए ट्रैफिक जाम को लेकर किया गया अरेस्ट
अभिनेता सलमान खान के डुप्लिकेट आज़म अंसारी को रील बनाने के चलते हुए ट्रैफिक जाम को लेकर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज़म अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर रील बना रहे थे। आज़म ने कहा कि पुलिस ने उनकी बहुत ज़्यादा पिटाई की और अब रिवॉल्वर का लाइसेंस भी निरस्त कर रही है।