यूपी में सहकारी संस्थाओं में 12,500 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के कुल 12,500 पदों पर भर्ती होगी जिसमें सहकारिता विभाग में खाली 5,000 पद भी शामिल हैं। सरकार ने आईबीपीएस की ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन कराने की अनुमति दी है। प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा, "5,000 पदों पर नियमित भर्ती और 7,500 पर दैनिक वेतनभोगी रखे जाएंगे।"

Load More