यूपी में सड़क पर खड़ी गाड़ियों के काटे जा रहे चालान, प्रदेशभर में शुरू हुआ अभियान
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने नैशनल हाईवे या अन्य सड़कों पर खड़े वाहनों के चालान काटने के निर्देश दिए हैं। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने सभी ज़िलों के आरटीओ, एआरटीओ व पुलिस अधिकारियों को 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।