यूपी में सड़क पर बैठा दिखा नशे में धुत पुलिसकर्मी, वीडियो बनाने वाले से बोला -इसे काट देना
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर बैठे एक पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह वीडियो बनाने वाले युवक से कह रहा है कि इसे काट देना। सीतापुर पुलिस ने सोमवार को बताया, "मामला 3 दिन पुराना है और हेड कॉन्स्टेबल (आरोपी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"