यूपी में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद विनोद कुमार बिंद, काफिले की 3 गाड़ियां आपस में भिड़ीं

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में भदोही के बीजेपी सांसद विनोद कुमार बिंद गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल, एक कार को बचाने के चक्कर में उनके काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं। हादसे में सांसद की गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।

Load More