यूपी में हुआ एक और एनकाउंटर, STF ने ₹1 लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

गाज़ीपुर (यूपी) में एसटीएफ ने सोमवार देर रात ₹1 लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू को एनकाउंटर में मार गिराया। बकौल एसटीएफ, पटना (बिहार) निवासी जाहिद पर 2 आरपीएफ जवानों की हत्या समेत कई केस दर्ज थे। इससे पहले एसटीएफ ने सोमवार को उन्नाव में ₹1 लाख के एक अन्य इनामी बदमाश को मार गिराया था।

Load More