यूपी में हुआ ट्रिपल मर्डर, 16 साल के लड़के ने वारदात को दिया अंजाम
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में 16 वर्षीय लड़के ने अपने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की कथित तौर पर सोते समय हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना के समय आरोपी के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे।