यूपी में हुआ ट्रिपल मर्डर, किसान नेता व उसके बेटे-भाई को गोलियों से भूना गया
फतेहपुर (यूपी) में पप्पू सिंह नामक 50-वर्षीय किसान नेता व उनके बेटे-भाई की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। पप्पू की मां ग्राम प्रधान हैं और एक पूर्व प्रधान पर हमले का आरोप लगा है।