यूपी में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की हुई मौत

मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में गुरुवार देर रात 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 13 लोग सवार थे और इस दौरान पीछे से एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। बकौल पुलिस, इस हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Load More