यूपी में हाईटेंशन लाइन से 20 लोग झुलसे, लोगों ने कहा- एक दम से करंट उतर गया था, आग लग गई
कन्नौज (यूपी) में बुधवार को तेज़ बारिश और तेज़ हवाओं के चलते रिहायशी इलाकों में हाई-टेंशन पावर लाइन के टूट जाने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए जिसमें बच्चों समेत तकरीबन 20 लोग झुलस गए। एक स्थानीय ने बताया, "मेरे घर का इन्वर्टर फट गया...आग लग गई थी।" अन्य ने बताया, "करंट एक दम से उतर गया था।"