यूपी में हुए ₹1 लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच
सुलतानपुर (यूपी) में हुए ₹1 लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर की ज़िलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। इसकी ज़िम्मेदारी लंभुआ की एसडीएम विदुषी सिंह को दी गई है। दरअसल, मंगेश की मां ने आरोप लगाया है कि 2 सितंबर की रात पुलिस उसे उठाकर ले गई और तीसरे दिन गोली मार दी।