यूपी में होटल के कमरे में मृत मिला 36 वर्षीय दारोगा, शादी के लिए देखने आने वाले थे लोग
आगरा (यूपी) में सोमवार सुबह एक होटल के कमरे में अमित यादव नामक 36 वर्षीय दारोगा मृत मिला। परिजन ने बताया कि उसकी शादी की बात करने के लिए सोमवार को लड़की पक्ष के लोग वाले आने थे। डीसीपी (सिटी) सूरज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मौत होने का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।