यूपी में होटल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले 20 लड़के-लड़कियां
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी कर एक होटल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 13 लड़कियों व 7 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा व स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीज़ें बरामद कीं। पुलिस फिलहाल पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ कर रही है।