यूपी में होटल मैनेजर ने पुलिस की गाड़ी चलाते हुए GOAT गाने पर बनाई रील, हुआ गिरफ्तार
नोएडा (यूपी) में पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) चलाते हुए दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के GOAT गाने पर बनाई गई एक होटल मैनेजर की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, रील बनाने में उसका साथ देने वाले पीआरवी पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।