यूपी में हाथ में सिंदूर लिए बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंची 3 बच्चों की मां
सोनभद्र (यूपी) में शुक्रवार को एक विवाहिता हाथ में सिंदूर लिए बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दिया। बकौल महिला, पति ने उसे छोड़ दिया है और उसके 3 बच्चे हैं।