यूपी में हजामत बनाने शख्स के घर आए नाई ने जेब से चुराए ₹50,000, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक बुज़ुर्ग के घर हजामत बनाने आए नाई ने टंगे हुए कुर्ते की जेब से पैसे चुराए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में नाई एक हाथ से हजामत बनाते व दूसरे हाथ से पैसे चुराते दिख रहा है। बकौल पीड़ित, जेब से ₹50,000 गायब हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Load More