यूपी में हज यात्रा के नाम पर साइबर ठगों ने जज से ठगे ₹24 लाख
सहारनपुर (यूपी) में हज यात्रा कराने के नाम पर एक जज से ₹23.99 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सहारनपुर में तैनात विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी ऐक्ट) मोहम्मद खान के अनुसार, आरोपियों ने रुपए लेकर यात्रा की व्यवस्था नहीं की। बकौल पुलिस, आरोपियों ने फर्ज़ी कंपनी बनाई थी व उनके पास हज यात्रा संचालन का लाइसेंस नहीं था।