यूपी में हत्या कर फंदे से लटकाई गई 13 वर्षीय दलित लड़की, गैंगरेप की आशंका
बलिया (यूपी) में एक 13 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर उसके शव को झोपड़ी में फंदे से लटकाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या से पहले गैंगरेप की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि लड़की अपनी भाभी के साथ हुई छेड़खानी के मामले में मुख्य गवाह थी और उसकी 4-5 दिनों के बाद गवाही होनी थी।