यूपी मानवाधिकार आयोग ने दिए मंगेश यादव एनकाउंटर की जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने सुलतानपुर में हुए ₹1 लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर की जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने ज़िलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना से 27 सितंबर तक जांच रिपोर्ट देने को कहा है और 30 सितंबर को इसकी सुनवाई होगी। गौरतलब है, गजेंद्र यादव नामक वकील की शिकायत पर आयोग ने यह आदेश दिया है।