यूपी मदरसा ऐक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने बताया वैध, पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को सांविधानिक करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस अधिनियम के प्रावधान तर्कसंगत हैं जो शिक्षा के मानकों का नियमन करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा करते हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च-2024 में इस अधिनियम को असांविधानिक बताया था।