उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने कई रूटों पर बस किराए में ₹1-₹6 तक की बढ़ोतरी की है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल से टोल कंपनियों द्वारा टोल बढ़ाए जाने के चलते बस किराया बढ़ाया गया। इन रूटों में लखनऊ, आलमबाग, कैसरबाग, मुरादाबाद व दिल्ली और उत्तराखंड जाने वाली कई रोडवेज़ बसें शामिल हैं।