यूपी रोडवेज़ में कंडक्टर ने खरगोश का वसूला दोगुना किराया, जांच शुरू
उत्तर प्रदेश के बदायूं में रोडवेज़ बस के एक कंडक्टर द्वारा खरगोश का दोगुना किराया वसूले जाने का मामला सामने आया है। कंडक्टर ने कथित तौर पर पारस नामक शख्स ने कहा था कि अगर खरगोश लेकर जाना है तो इसके 2 टिकट लेने होंगे। वहीं, यूपी रोडवेज़ के अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।