यूपी रोडवेज़ में होगी 2584 महिला कंडक्टरों की भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा

यूपी रोडवेज़ में 2,584 पदों पर अनुबंध के आधार पर महिला कंडक्टरों की भर्ती की जानी है। इसके लिए सभी जनपद डिपो में अलग-अलग तारीखों में 25 मार्च से 1 अप्रैल तक रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती बिना लिखित परीक्षा के इंटरमीडिएट के मेरिट अंकों के आधार पर होगी व भर्ती के लिए सीसीसी प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।

Load More