यूपी रोडवेज की बस को बीजेपी विधायक ने लगाया धक्का, बोले- जाम लग गया था
एटा (यूपी) सदर से बीजेपी विधायक विपिन वर्मा ने मंगलवार शाम आगरा जाते समय बीच सड़क बंद हुई कासगंज डिपो की रोडवेज बस को लोगों के साथ धक्का लगाकर स्टार्ट करवाया। विधायक ने बताया कि रास्ते में बस खराब हो जाने से जाम लग गया था जिसमें कई वाहन फंसे हुए थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।