यूपी रोडवेज़ में होने वाली भर्ती को लेकर बदला गया नियम
यूपी रोडवेज़ में होने वाली 10,000 कंडक्टरों की भर्ती को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। अब समूह ख और ग के पदों की भर्ती अन्य विभागों की तरह चयन आयोग के ज़रिए की जाएगी। समूह ख के पदों की भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जबकि समूह ग की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा।