यूपी विधानसभा में नज़ूल संपत्ति बिल को लेकर बीजेपी विधायकों ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल
यूपी विधानसभा में पेश हुए नज़ूल संपत्ति विधेयक का सपा व कांग्रेस ने विरोध किया है। बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विधेयक को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। बाजपेई ने कहा, "एक तरफ हम लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दे रहे हैं और दूसरी ओर हज़ारों लोगों की ज़मीन ले रहे हैं।"