यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का सपा ने किया विरोध, केवल 8 मिनट पढ़कर लौटीं
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण का सपा विधायकों ने विरोध किया। विधायकों ने वेल में आकर 'कुंभ में मौत के आंकड़े जारी करो, झूठा भाषण बंद करो' के नारे लगाए। बकौल रिपोर्ट्स, नारेबाज़ी के कारण राज्यपाल 8.5 मिनट भाषण पढ़कर लौट गईं जबकि उनका अभिभाषण 59 मिनट का था।