यूपी विधानसभा स्पीकर ने 'राष्ट्रगान' वाले वीडियो को लेकर जारी किया बयान
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वह 'राष्ट्रगान' खत्म होने से पहले ही चल दिए थे। उन्होंने कहा, "गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान, संयोगवश उसी समय ऑडिटोरियम के भीतर राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ जहां हमारी उपस्थिति नहीं थी। ये दोनों कार्यक्रम पूर्णतः अलग थे।"