यूपी से होकर गुज़रने वाली ये 46 ट्रेनें रद्द, 1 अक्टूबर तक ठप रहेंगी सेवाएं; देखें लिस्ट
भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे ज़ोन में गोरखपुर (यूपी) जंक्शन से डोमिनगढ़ तक तीसरी लाइन और नकहा जंगल तक दोहरीकरण के काम को लेकर कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि 22-सितंबर से 1-अक्टूबर तक कुल 46 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज, वंदे भारत समेत कई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।