यूपी सीएम ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का किया एलान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस देने का एलान किया है। इससे करीब 8 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बकौल रिपोर्ट्स, पुरानी पेंशन योजना वाले कर्मचारियों के खाते में ₹1,800 और उनके जीपीएफ खाते में बाकी पैसे जमा होंगे जबकि नई पेंशन योजना वाले कर्मचारियों को ₹6,900 मिलेंगे।