यूपी स्पेशल TET परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, परीक्षा की तारीख भी हुई घोषित
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्पेशल TET परीक्षा के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
असफल 62,000 से अधिक शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर 5 सितंबर से आवेदन शुरू हो जाएंगे और शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर रहेगी। वहीं, परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर को होगा।